डिंपल यादव, साक्षी महाराज और पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक

34
dimple-yadav-sakshi-maharaj-and-pm-modi

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार Dimple Yadav ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से हराया। डिंपल को कुल 5,98,526 और जयवीर सिंह को 3,76,887 मत मिले।

उन्नाव में साक्षी महाराज ने लगाई हैट्रिक

उन्नाव संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की सपा उम्मीदवार अन्नू टंडन को हराया। साक्षी महाराज को 6,07,990 वोट मिले, जबकि इंडिया गठबंधन को 5,70,656 वोट मिले। कुल 37,334 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने साक्षी महाराज को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया है।

गौरतलब है कि 2014 और 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज ने भाजपा के टिकट पर यहां जीत दर्ज की थी। 2014 में साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अरुण शंकर शुक्ला को 3 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया था। 2019 में साक्षी महाराज ने भाजपा के टिकट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा। इस चुनाव में साक्षी महाराज ने सपा के साक्षी महाराज को 4 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया।

यह भी पढे़ंः-बड़ी हार की कगार पर स्मृति ईरानी, कांग्रेस के किशोरी लाल की जीत तय

वाराणसी से पीएम मोदी की जीत

देश की सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय राय को 1,52,513 मतों से हराया। प्रधानमंत्री मोदी की जीत का अंतर जहां 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव से काफी कम रहा, वहीं उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 से भी कम वोट मिले। प्रधानमंत्री की हैट्रिक जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता जश्न मनाने सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। हालाँकि, जीत का अंतर अधिक नहीं होने के कारण पार्टी के कार्यकर्ता निराश दिखे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)