प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

UP By Election Result: मैनपुरी में डिम्पल को मिली बढ़त, रामपुर और खतौली में भी सपा आगे

dimple-yadav

लखनऊः उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट व रामपुर-खतौली विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतगणना चल रही है। मैनपुरी सीट पर सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव बहुत तेजी से बढ़त बनाए हुए हैं। शुरूआती दौर में रामपुर और खतौली में भी सपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

डिम्पल को अब तक 31,151 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में अभी 10,911 वोट आए हैं। 266 नोटा वोट मिले हैं। मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा का अपना बूथ धौलपुर 187 वोटों से समाजवादी पार्टी से हार गए हैं। रामपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के आसिम रजा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड की गिनती के बाद आसिम रजा 5767 और भाजपा के आकाश सक्सेना को 2543 वोट मिले हैं। आसिम रजा 3224 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें..महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: बोम्मई पर बरसे राज ठाकरे, संजय राउत ने...

खतौली में भाजपा की राजकुमारी सैनी रालोद सपा गठबंधन के मदन भईया से तकरीबन पांच हजार वोटो से पीछे चल रहे हैं। हालंकि अभी यह शुरूआती दौर है काफी मतगणना बाकी है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट पर मतगणना चल रही है। मैनपुरी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई है। तो वहीं रामपुर में आजम की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई है। तो खतौली सीट पर विक्रम सैनी अयोग्य होने के बाद चुनाव हो रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)