बाढ़ को लेकर दिलीप घोष ने डीवीसी चेयरमैन से की मुलाकात, ममता ने कही ये बात

0
46

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने बाढ़ की परिस्थिति को लेकर डीवीसी अध्यक्ष से मुलाकात की। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया कि ममता बनर्जी का झूठ फिर सामने आया है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा है कि रात तीन बजे बिना बताए पानी छोड़े जाने से लोग नींद में ही मर जाएंगे। यह एक अपराध है। डीवीसी से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा चुका है। यह ‘मानव निर्मित’ बाढ़ है।

इस पर डीवीसी के मुख्य इंजीनियर देबाशीष देव ने कहा कि हम हमेशा राज्य को सूचित करके ही पानी छोड़ते हैं। पानी छोड़ने के निर्णय के छह घंटे बाद पानी छोड़ा जाता है। सिंचाई विभाग के विभाग के एक्जक्यूटिव संजय सिंह ने कहा कि दुर्गापुर बैराज में पानी छोड़ने का आदेश डीवीसी से आता है। इस बार भी वही हुआ। पानी नहीं छोड़ा जाए तो बैराज पर समस्या आ सकती है।

यह भी पढ़ेंः-शाहरूख खान के बेटे के सपोर्ट में आये मीका सिंह, बोले-हद है! क्रूज में सिर्फ आर्यन ही था क्या

दिलीप घोष ने लिखा कि राज्य सरकार को सूचना देने के बाद डीवीसी द्वारा पानी छोड़े के बाद भी मुख्यमंत्री अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मैन मेड फ्लड की थ्योरी बना रही हैं और डीवीसी पर आरोप लगा रही हैं। राज्य के अभिभावक के रूप में, राज्य के लोग उनसे इतनी ईमानदारी की उम्मीद कर सकते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)