Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डदिग्विजय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, महिलाओं को लेकर...

दिग्विजय सिंह ने तालिबान से की RSS की तुलना, महिलाओं को लेकर कह डाली बड़ी बात

नई दिल्लीः अपने विवादित बयानों से अक्सर खुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल कामकाजी महिलाओं के बारे में RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना तालिबान कर डाली।

ये भी पढ़ें..करनाल बार एसोसिएशन ने किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन

दिग्विजय भागवत की उस टिप्पणी पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि पुरुष कमाने वाले हैं और महिलाएं गृहिणियां हैं। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि क्या कामकाजी महिलाओं पर तालिबान और आरएसएस के विचार समान नहीं हैं? इस हफ्ते यह दूसरी बार है जब आतंकी संगठन की तुलना आरएसएस से की गई है।

दिग्विजय ने किया जावेद अख्तर का समर्थन

वहीं दिग्विजय सिंह ने तालिबान को लेकर दिए गए बयान पर गीतकार जावेद अख्तर का समर्थन और बचाव किया है। दिग्विजय ने कहा कि सभी को बोलने की स्वतंत्रता है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा कहा था, लेकिन हमारे संविधान ने हमें खुद को व्यक्त करने का अधिकार दिया है। बॉलीवुड-गीतकार अख्तर ने कहा था कि उन्होंने तालिबान और आरएसएस के बीच एक असाधारण समानता देखी। जैसे ‘जैसे तालिबान एक इस्लामिक स्टेट चाहता है, वैसे ही भारत में आरएसएस हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि दुनिया भर में दक्षिणपंथी एक ही चीज चाहते हैं। ये लोग एक ही मानसिकता के हैं।

दिग्विजय आरएसएस की कड़ी आलोचना

दिग्विजय आरएसएस के कटु आलोचक हैं। वह अधिकतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना करते रहे हैं और आरोप लगाते है कि संगठन झूठ और नकली आख्यान फैलाकर हिंदू और मुस्लिम समुदायों को विभाजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक है तो ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दे क्यों उठाए गए? डीएनए स्टेटमेंट भी मोहन भागवत ने ही दिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें