Tuesday, March 18, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDebendra Pradhan Dies: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का निधन, PM...

Debendra Pradhan Dies: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Debendra Pradhan Dies: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान के सरकारी आवास पर अंतिम सांस ली। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे डॉ. देबेंद्र प्रधान एक प्रशंसित राजनेता थे और ओडिशा में उनका बहुत सम्मान था। इस दुखद समाचार के मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया और श्रद्धांजलि दी।

Debendra Pradhan Dies: पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि दी। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. प्रधान के निधन पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से फोन पर बात भी की।

ये भी पढ़ेंः- Bihar Budget Session: लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि देबेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और समझौता न करने वाले व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नवीन पटनायक ने कहा, “डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक हस्ती और लोकप्रिय राजनेता खो दिया है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें