Karan Deol Sangeet Ceremony: मुंबईः सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। 18 जून को करण देओल द्रिशा आचार्य (Drisha Acharya) के साथ सात फेरे लेंगे। शादी से पहले सनी देओल के घर पर जश्न का माहौल है। बीते दिनों मेहंदी का फंक्शन हुआ था और उसके बाद संगीत कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूरा देओल परिवार मस्ती के मूड में नजर आया।
करण देओल (Karan Deol) के दादाजी धर्मेंद्र (Dharmendra) ने भी अपने पुराने अंदाज में जमकर समा बांधा। तो वहीं पिता सनी देओल (Sunny Deol) भी बेटे की शादी में काफी खुश नजर आये। वह संगीत में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar2) के तारा सिंह वाले लुक में नजर आये। इतना ही नहीं सनी देओल (Sunny Deol) ने ‘गदर’ के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर जमकर डांस भी किया।
Featured
मनोरंजन