Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाDhanteras 2024: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना बेहद शुभ, मां लक्ष्मी...

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना बेहद शुभ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, करेंगी धन की वर्षा

Dhanteras 2024: हिन्दू धर्म में वैसे तो सभी त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाते हैं। लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। पंचांग के अनुसार धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस से ही दीपावली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत हो जाती है।

बता दें कि धनतेरस (Dhanteras 2024) पर मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा का विधान है, साथ ही यह दिन भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। धन्वंतरि को भगवान विष्णु का 12वां अवतार माना जाता है। इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से लंबी आयु और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।

Dhanteras 2024: धनतेरस पर ये चीजें खरीदना बेहद शुभ

साथ ही धनतेरस पर सोने व चांदी से बनी वस्तुएं व स्टील के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी से साल भर धन में वृद्धि होती है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। इसके अलावा इस दिन ये खास चीजें खरीदने से आपके घर में पूरे साल खुशहाली बनी रहेगी और आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें….

Dhanteras-2024

ये भी पढ़ेंः- Dhanteras 2024: धनतेरस पर जरूर करें ये काम

झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन घर में झाड़ू जरूर खरीदकर लानी चाहिए। धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाना बेहद शुभ माना जाता है। जिस तरह झाड़ू हमारे घर को साफ करती है, उसी तरह मां लक्ष्मी हमारे मन की गंदगी को साफ करती हैं और उसे अच्छे विचारों से भर देती हैं।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

धनतेरस के शुभ अवसर पर आपको धन की देवी मां लक्ष्मी और शुभता के देवता भगवान गणेश की मूर्ति अपने घर में जरूर लानी चाहिए। ध्यान रहे कि यह मूर्ति मिट्टी की होनी चाहिए। ताकि अगले साल इन्हें विसर्जित किया जा सके। इस दिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति लाने से आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।

साबुत धनिया

धनतेरस के दिन या धनतेरस की मध्य रात्रि में साबुत धनिया खरीदना चाहिए। देवी लक्ष्मी को धनिया अर्पित करें और अपने धन स्थान पर भी थोड़ा धनिया छिड़कें। ऐसा करने से हमें हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। धनिया को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। हालांकि ध्यान रखें कि इस धनिए का इस्तेमाल खाने में हो। हां दिवाली के बाद आप चाहें तो इस धनिए को गाय को खिला सकते हैं।

लक्ष्मी चरण

धनतेरस के दिन घर में लक्ष्मी चरण लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन घर में लक्ष्मी चरण लाना मां लक्ष्मी का आह्वान माना जाता है और इस दिन घर में मां लक्ष्मी के चरण लाना उन्हें अपने घर आमंत्रित करने के बराबर है। धनतेरस के दिन लक्ष्मीजी के 2 पैर घर में लाने चाहिए। एक चरण घर के अंदर आते समय मुख्य द्वार पर रखना चाहिए और दूसरे चरण पूजा के स्‍थान में अंदर आते हुए लगाने चाहिए।

Dhanteras-2024-Date

खील बताशे

धनतेरस पर खील बताशे खरीदना शुभ माना जाता है। दरअसल दीपावली तक धान की नई फसल तैयार हो जाती है और इसी धान से खील बनाई जाती है। इसलिए धनतेरस के दिन अपने घर खील बताशे जरूर खरीद कर लाना चाहिए। ध्यान रहे कि नए खील बताशे ही लाने चाहिए। पुराने खील बताशे नहीं चढ़ाने चाहिए। धनतेरस के दिन नए खील बताशे घर लाने से यह सुनिश्चित होता है कि आपके घर में साल भर धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी।

पान के पत्ते

पान के पत्ते देवी लक्ष्मी को विशेष प्रिय माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन 5 पान के पत्ते जरूर खरीदें। देवी लक्ष्मी को पान के पत्ते अर्पित करें और दीपावली का त्योहार खत्म होने के अगले दिन आप इन पत्तों को बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

सोना

धनतेरस पर सोना खरीदना फलदायी माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

चांदी

धनतेरस पर चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना बहुत शुभ होता है।

वाहन

अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी है तो आप धनतेरस पर वाहन भी खरीद सकते हैं। धनतेरस पर वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

भूमि

धनतेरस पर भूमि या भूमि से जुड़े सौदे करने से भी सुख-समृद्धि बढ़ती है।

dhanteras-2024

Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्या न खरीदे

कुछ चीजें है जिसे धनतेरस पर खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिन लोहे की वस्तुएं, काले कपड़े, प्लास्टिक आदि नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन शनि, केतु और राहु ग्रहों से संबंधित चीजें भी खरीदने से बचना चाहिए।

Dhanteras 2024 shubh muhurt : खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबकि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को सुबह 10:31 बजे से शुरू होगी और यह तिथि 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे समाप्त होगी। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें