Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeआस्थाDhanteras 2023: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीददारी, आर्थिक संकट होगा...

Dhanteras 2023: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीददारी, आर्थिक संकट होगा दूर !

Dhanteras-2023

Dhanteras 2023, लखनऊः दिवाली का त्यौहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी त्यौहारों में सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली माना जाता है। धनतेरस से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में हर कोई खरीदारी करना चाहता है। इस खास पल का हर किसी को इंतजार रहता है और लोग महीनों पहले से इसकी प्लानिंग शुरू कर देते हैं। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी धनतेरस पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग सोना, चांदी, हीरे, आभूषण, जमीन, घर, वाहन, कपड़े, बर्तन समेत कई चीजें खरीदते हैं।

इस साल धनतेरस का त्यौहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन को समृद्धि दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। धन और समृद्धि के लिए धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मंत्रों के साथ पूजा की जाती है। इतना ही नहीं, अगर लोग इस दिन शुभ मुहूर्त में अपनी राशि के अनुसार चीजें खरीदते हैं, तो साल भर उनके धन में वृद्धि होती है। यानी जीवन से आर्थिक संकट दूर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें..तीन महीने के उच्चतम स्तर पर सोना, इस खास वजह से कीमतों में आई तेजी

राशि अनुसार इस खरीदारी करने से होगा लाभ

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय करते हैं। नये आभूषण, नये बर्तन खरीदें। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति इस दिन अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करता है, तो न केवल देवी लक्ष्मी पूरे वर्ष प्रसन्न रहेंगी, बल्कि उसे कई प्रकार के फल भी प्राप्त होंगे। आएइये जानते है किस राशि वालों को क्या खरीदना रहेगा शुभ…

Dhanteras-2023-pic

मेष: मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण, सिक्के या बर्तन खरीदना लाभकारी होगा।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों के लिए धनतेरस के दिन चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन कांसे के बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती का हार, मोती से जड़ी चांदी की अंगूठी खरीदना शुभ माना जाता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों को धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या: इन राशि वालों धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना अति उतम रहेगा। कन्या राशि वाले कांस के बर्तन जरुर खरीदे

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर चांदी के आभूषण और चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए।

धनु: धनु राशि वालों को धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीदने चाहिए।

मकर: मकर राशि के जातकों को धनतेरस के दिन अपने लिए स्टील के बर्तन या वाहन खरीदना चाहिए।

कुंभ: इन राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मीन: मीन राशि के लोगों को धनतेरस पर सोने या पीतल की चीजें खरीदनी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें