Featured आस्था

Dhanteras 2023: कब है धनतेरस, जानें पूजा का समय व शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरुआत हो जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाले ये पर्व बड़े उत्साह व धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। धनतेरस (Dhanteras 2023) पर मां लक्ष्मी, कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। यह दिन खरीदारी के साथ ही दान-पुण्य के लिए उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस में सोने-चांदी व बर्तनों की खरीदारी करना शुभ होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर व भगवान धन्वंतरि की भी पूजा-अर्चना की जाती है। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि जानने से पहले आपको बताते हैं धनतेरस का महत्व। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इन्हें भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। भगवान धन्वंतरि को देवताओं का चिकित्सक माना जाता है। मान्यता है कि इन्होंने ही आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान का प्रसार किया। इस वजह से इस दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। यह भी पढ़ेंः-रामलला स्थापना समारोहः स्वयंसेवक संघ ने बनाई रणनीति, होंगे ये कार्यक्रम धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ होता है, वहीं मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आपकी संपत्ति में वृद्धि होती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12ः34 बजे से अगले दिन 11 नवंबर दोपहर 1ः56 बजे तक रहेगी। वहीं, धनतेरस (Dhanteras 2023) की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5ः29 बजे से रात 8ः07 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस अवधि में पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)