देश Featured आस्था

Dhanteras 2023: धनतेरस कल, खरीदें सोना-चांदी व ये चीजें, जानें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर, शुक्रवार को शुभ फल के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बाजार में अपार धन की वर्षा होगी। संभावना है कि इस दिन शहर का कारोबार 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।  ग्राहकों के लिए सर्राफा बाजार शुक्रवार सुबह 9 बजे खुलेगा और शनिवार सुबह 5 बजे तक खरीदारी के लिए खुला रहेगा। धनतेरस को लेकर व्यवसायियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को दुल्हन की तरह सजाया है। वैदिक कैलेंडर के तहत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगी। तिथि का समापन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर, शुक्रवार को प्रदोष काल में मनाया जाएगा। इस साल धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2:35 बजे से 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे तक है। यह भी पढ़ेंः-समुद्र मंथन से भगवती लक्ष्मी जी का प्राकट्य एवं एकादशी-द्वादशी की महिमा खरीदें ये सामान: धनतेरस के दिन तांबे, पीतल और कांसे के बर्तन, सोना-चांदी, लक्ष्मी-गणेश, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि खरीदना बहुत शुभ होता है। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)