Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeदेशधनबाद अग्निकांडः CM सोरेन ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों...

धनबाद अग्निकांडः CM सोरेन ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये

रांचीः झारखंड के धनबाद में 10 मंजिला आशीर्वाद टावर में मंगलवार शाम लगी भीषण आग (dhanbad fire) 10 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 35 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुआवजे का ऐलान किया है। सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिजन को राज्य सरकार की ओर से चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें..देवेंद्र फडणवीस ने बजट को बताया ‘सर्वजन हिताय’, बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति का भी रखा गया ख्याल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति और राहत कार्य की जानकारी लेने के लिए आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता भी धनबाद जाएंगे। राज्य में बीते चार दिनों में आग से जलकर 23 लोगों की मौत हुई है। इन 23 लोगों की मौत राज्य के धनबाद, हजारीबाग और चाईबासा जिले में आगजनी की घटनाओं में हुई है।

बता दें कि धनबाद के जोड़ाफाटक स्थित दस मंजिला आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे भीषण आग लग गई। यह आग दूसरे तल पर रह रहे सीए पंकज अग्रवाल के फ्लैट में लगी। आग लगने के बाद अपार्टमेंट में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन आग काल बनकर उन पर टूट पड़ी।

ये भी पढ़ें..दिल्ली दंगा 2020: कोर्ट ने  के 9 आरोपियों को किया बरी, शाहरुख पाठन ने कांस्टेबल में तानी थी पिस्तौल..

जानकारी होते ही आनन-फानन में दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि पूजा के लिए लगाए गए दीये को किसी बच्चे ने गिरा दिया था। जिसके बाद आग कारपेट में लगी और पूरे फ्लैट में फैल गई। वहीं सिलेंडर की वजह से आग और भड़क गई। इस भीषण आग्निकांड (dhanbad fire) में 14 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 14 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों का पाटिलिपुत्र नर्सिंग होम और SNMCH में इलाज चल रहा है। मृतकों में दस महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

दुल्हन की मां, दादा, मौसी सहित 6 की मौत

दरअसल चौथी मंजिल पर सुबोध लाल वर्णवाल का फ्लैट है। उनकी बेटी पूजा की शादी मंगलवार को थी। दुल्हन तैयार होकर करीब शाम पांच बजे मैरिज गार्डन चली गई थीं। वहीं पूजा की मां, दादी,चाची, मौसी समेत महिलाएं और बच्चे तैयार होकर निकलने वाले थे। इस बीच फ्लैट में आग लग गई और सभी आग में घिर गए। जिसमे दुल्हन पूजा की मां माला देवी, मौसी सविता देवी, सविता देवी का 8 साल का बेटा अमन, एक अन्य रिश्तेदार सुशीला देवी और चार साल की बच्ची तान्या की जलकर मौत हो गई। दुल्हन के दादा की भी मौत की हो गई। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस अग्निकांड में 35 से ज्यादा लोग झुलस (dhanbad fire) गए। आग इतनी भीषण थी कि कुछ बचावकर्मी भी झुलस गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें