Home छत्तीसगढ़ Dhamtari: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, पारा गिरने से बढ़ी...

Dhamtari: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन

धमतरी (Dhamtari): शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में देर रात आधे घंटे तक बेमौसम बारिश हुई। सड़कें और गलियां पानी से भर गईं। सुबह से ही बादल छाए रहने से तापमान तीन डिग्री तक गिर गया। शीतलहर की स्थिति बनने से रात से ही ठंड और ठिठुरन बढ़ गई। लोगों ने शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर और अलाव जलाकर ठंड और कंपकंपी से राहत पाई।

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे शहर और आसपास के गांवों की गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई और वातावरण में कोहरा छा गया। इससे रात में सफर करने वाले वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बादल छाए रहने से ठंडी हवा चलती रही, जिससे वातावरण में ठिठुरन और ठंड बढ़ गई।

3 डिग्री गिरा तापमान

मंगलवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, जबकि अन्य दिनों में तापमान 29 डिग्री तक रहता था। शाम को भी लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी व ठंड से बचाव किया। लोग गर्म कपड़ों से लैस होकर घरों से बाहर निकले।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh पुलिस को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए होगा ये नियम

फसलों को हुआ नुकसान

किसानों के खेतों में रबी दलहन और तिलहन की फसल तैयार हो रही है। पौधे तेजी से बढ़ रहे थे, इसी बीच रात में हुई बेमौसम बारिश से चना, तिवरा, सरसों सहित अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं। सरसो ज़मीन पर पड़ी है। तिवरा में लगे फूल गिरकर जमीन पर बिखर गये हैं। चने की फसल भी जमीन पर गिर गयी है। बेमौसम बारिश से किसानों की दलहन-तिलहन के साथ-साथ सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version