धमतरी (Dhamtari): त्रिस्तरीय संविदा वेतनमान, नियमितीकरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी मैदान में वनोपज समिति प्रबंधकों का धरना सात दिनों से जारी है। 12 फरवरी को प्रबंधकों ने सरकार विरोधी नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद की। चार सूत्री मांगों को लेकर समिति प्रबंधकों का धरना छह फरवरी से गांधी मैदान में चल रहा है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण पीवीटीजी कमार परियोजना एवं अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांतीय आह्वान पर धमतरी संघ के सभी प्रबंधक 6 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। समिति के सभी 27 प्रबंधक गांधी मैदान में हड़ताल पर हैं। चेयरमैन ने कहा कि हड़ताल पर जाने से वर्तमान में चल रही पीवीटीजी कमार परियोजना पर असर पड़ेगा। इसके अलावा 65 वनोपज खरीदी, बीमा प्रकरण संग्रहण सर्वे, तेंदूपत्ता शाखा कटाई जैसे कार्य प्रभावित होंगे। धरने में बैठने वालों में डिकेश्वरी पटेल, विनोद गुप्ता, ललित कश्यप, सुरेश साहू, रोहित नाग, कन्हैयालाल, अनुसुइया ठाकुर, शैलेन्द्र कौशल, नारायणी, रमेश पटेल, चुनकेश्वर साहू सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
ये भी पढ़ें..CG News: नोटिस के बाद भी बंगला खाली नहीं कर रहे विधायक, मची सियासी घमासान
प्रदेश
छत्तीसगढ़