Dhamtari: गोकुलपुर वार्ड में गड्ढा बना परेशानी का सबब, हादसे की आशंका बढ़ी

18


dhamtari-gokulpuri-ward.

धमतरी (Dhamtari): गोकुलपुर वार्ड में ब्रह्म चौक के पास निगम द्वारा पाइप लाइन मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे से आवागमन में परेशानी हो रही है। मरम्मत के बाद यहां गड्ढा नहीं भरा गया है, जिससे सड़क संकरी हो गयी है। लोगों ने निगम से जल्द से जल्द इस खोदे गए गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी यहां खोदा गया गड्ढा नहीं भरा गया है।

नगर निगम ने ब्रम्ह चौक में पेयजल व्यवस्था व्यवस्थित करने के लिए गड्ढा खोदा था। मरम्मत के बाद भी मलबा यहीं रखा हुआ है। इससे पैदल चलने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। वार्डवासी महेश कुमार साहू, मोहन देवांगन, अशोक साहू ने कहा कि इसकी व्यवस्था जल्द से जल्द होनी चाहिए। इस मार्ग पर हमेशा भारी वाहनों का परिचालन होता रहता है। रात के अँधेरे में किसी भी समय अप्रत्याशित घटनाएँ घटित हो सकती हैं। वाहन चालक मिट्टी के ढेर से भी टकरा सकते हैं।

ये भी पढ़ें..Maharashtra: पीएम मोदी की गारंटी को जनता ने किया स्वीकारः देवेन्द्र फडणवीस

गौरतलब है कि यहां लीकेज की समस्या थी। इसकी मरम्मत के बाद पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ, लेकिन खोदा गया गड्ढा मरम्मत के बाद भी नहीं भरा गया है। गड्ढा खोदने के बाद सुरक्षा कारणों से बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। यह शहर का वैकल्पिक बाईपास है। यह हमेशा व्यस्त रहता है। इस मार्ग से विंध्यवासिनी वार्ड स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए शहर ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते हैं। सड़क संकरी होने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। इसके अलावा जब भी शहर में जाम लगता है तो इस मार्ग का उपयोग बाइपास मार्ग के रूप में किया जाता है, अगर इसे जल्द ही पाट नहीं दिया गया तो यहां कभी भी जाम लग सकता है। इस संबंध में नगर निगम के उपायुक्त पीसी सार्वा का कहना है कि कुछ छोटा-मोटा काम बाकी है। इसके पूरा होते ही गड्ढा भर दिया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)