Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़Dhamtari: नोटिस की अनदेखी बिल्डर को पड़ी भारी, नगर निगम ने तोड़...

Dhamtari: नोटिस की अनदेखी बिल्डर को पड़ी भारी, नगर निगम ने तोड़ दी दीवार

dhamtari-encroachment

धमतरी (Dhamtari): नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। 15 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 में अवैध निर्माण तोड़ा गया था। इससे कुछ दिन पहले भी अंबेडकर चौक के पास कार्रवाई की गई थी। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई होनी चाहिए।

शुक्रवार को निगम आयुक्त विनय पोयाम और उपायुक्त पीसी सार्वा के निर्देश पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण को गिराने से पहले अवैध निर्माण करने वाले को कई बार चेतावनी दी गई थी और कई बार नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद बिल्डर ने निगम की चेतावनी और नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। निर्माण से पहले निगम से अनुमति लेनी होगी, बिल्डर द्वारा इसका पालन नहीं किया गया. इसे देखते हुए निगम आयुक्त ने अवैध निर्माण हटाने का आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़ें-Dhamtari: धमतरी में धान खरीद की रफ्तार धीमी, लक्ष्य पूरा करना बनी चुनौती

आदेश के परिपालन में निगम की टीम अपनी टीम के साथ स्वामी विवेकानन्द वार्ड स्थित कार्रवाई स्थल पर पहुंची। इसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। निर्माणकर्ता द्वारा मौके पर निर्माण अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि इस जगह से नाले का निर्माण होना है और इसमें चारदीवारी भी आड़े आ रही थी। जिससे मोहल्ले में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इन्हीं सब कारणों से आज नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बनाई गई दीवार को बुलडोजर से तोड़ दिया। उपायुक्त पीसी सर्वा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में मुख्य रूप से सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जगत, उप अभियंता कामता नागेंद्र एवं नमिता नागवंशी, सामंथा रणसिंह, दीपक पांडे, सुनील सालुंके, योगेश रजक, दीपमाला कोसरिया, भगवती यादव एवं बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें