बेशरम रंग पर देवोलीना ने विशाल के साथ दिखाए हाॅट मूव्स, फैंस बोले- शादी…

33

मुंबईः एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैंस को फोटो व वीडियो से अपडेट करती रहती हैं। क्रिसमस व न्यू ईयर के मौके पर भी उन्होंने वीडियो शेयर कर शुभकामनाएं दी थीं। अब देवोलीना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने पति व दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते दिख रही हैं।

इसमें से एक वीडियो में अपने दोस्त विशाल सिंह के साथ पठान फिल्म के गाने बेशरम रंग पर डांस करते दिख रही हैं। इस गाने पर नेटिजन्स काफी कमेंट कर रहे हैं। इस डांस में दोनों के हाॅट मूव्स की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कोई देवोलीना और विशाल की जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहा है, तो कोई देवोलीना के पति शाहनवाज और उनकी शादी की बात कर रहा है।

ये भी पढ़ें..‘कांतारा’ एक्टर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, साईं पल्लवी के विवादास्पद

बता दें कि देवोलीना और विशाल एंटेरटेनमेंट जगत के सबसे पाॅपुलर कपल्स में एक थे। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, लेकिन 14 दिसम्बर को एक्ट्रेस ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी करके सबको चैंका दिया था। देवोलीना और विशाल ने साथ निभाना साथिया में एक साथ काम किया था, जिसके बाद से दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)