Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशडबल इंजन सरकार में सभी वर्गो का हो रहा विकास, रसातल में...

डबल इंजन सरकार में सभी वर्गो का हो रहा विकास, रसातल में जा रहे माफियाः CM योगी

cm-yogi-adityanath-muzaffarnagar

मुजफ्फरनगरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार में सभी वर्गों को सम्मान मिल रहा है। माफिया रसातल में जा रहे हैं। उन्होंने मुज़फ्फरनगर जिले में शुक्रतीर्थ तक गंगा की धारा लाने की योजना प्रारम्भ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 वर्ष पुराने वृक्षों को विरासत वृक्ष के रूप में सम्मानित किया जाना चाहिए। शनिवार को प्रदेश में चल रहे पौधरोपण अभियान में हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रतीर्थ में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि शुक्रतीर्थ से होकर मां गंगा की पवित्र धारा बहने का सपना साकार हो रहा है। इस धरती पर सबसे पहले राजा परीक्षित ने भगवान शुकदेव के मुख से श्रीमद्भागवत कथा सुनी थी। यहां पांच हजार साल पुराना अक्षय वट है। इस पवित्र वृक्ष ने कई पीढ़ियों का उत्थान और पतन देखा है। हमारे पास बहुत समृद्ध विरासत है। यह इतिहास रचने वाली भूमि है। शुक्रतीर्थ की तरह बिजनौर की विदुर कुटी को भी गंगा की धारा मिलेगी। हम इसका भी सर्वे करके आये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नयी राह पर आगे बढ़ रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, केदारपुरी, सोमनाथ, महाकाल के पुनरुद्धार का कार्य भी पूरा हो चुका है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह काम 2014 से पहले भी हो सकता था, लेकिन पहले की सरकारों में लोगों की आस्था और विरासत का सम्मान करने की इच्छाशक्ति थी। विकास की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर ग्रहण लग गया। यहां से पलायन होता रहता था। युवक बेरोजगार था। अब बेटियों से छेड़छाड़ करने वाला रसातल में जाएगा। अब यहां से कोई भाग नहीं सकता। डबल इंजन की सरकार व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी दे रही है। उन्हें भगाने वाले खुद भाग गये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन किया जायेगा। संतों की आस्था का सम्मान किया जाएगा। विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। विकास कार्यक्रम आगे बढ़ेंगे। एक जिला एक उत्पाद के तहत मुजफ्फरनगर के गुड़ की मिठास पूरी दुनिया में फैल गई है। अब कांवरिए सम्मान के साथ चल रहे हैं और उन पर फूल बरसाए जा रहे हैं। पहले वोट बैंक खिसकने के डर से कांवरियों को रोका जाता था। ऐसे लोगों को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। हमें भारत पर गर्व महसूस करना चाहिए। हमारी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए विकास की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों के घरों में खुशहाली लाने के लिए विकास का रास्ता खोलना होगा। विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। सुरक्षा एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बोलती नहीं, करके दिखाती है। मुजफ्फरनगर की जनता ने ट्रिपल इंजन के रूप में भाजपा को चुना है। गरीबों के हक पर डाका डालने वाले माफिया का सफाया किया जा रहा है। उनके लिए डबल इंजन सरकार ही महाकाल है।

ये भी पढ़ें..Jharkhand: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तबाही मचाने के लिए जंगल…

मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से शुक्रतीर्थ के स्वामी कल्याण देव हेलीपैड पर उतरे। इस दौरान बीजेपी नेताओं और संतों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रदेव परिसर में पंचवटी वाटिका में पांच पौधे रोपकर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के साथ स्वामी कल्याण देव के समाधि मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की और शुकदेव मंदिर में पूजा की। यहां से मुख्यमंत्री स्वामी ओमानंद की कुटिया पर गये।

241 करोड़ 64 लाख रूपये की 77 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर 241 करोड़ 64 लाख रुपये की 77 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने शुक्रतीर्थ में गंगाजल लाने की योजना का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस दौरान वीडियो के माध्यम से लेआउट का प्रदर्शन किया गया। जनसभा को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, प्रमोद ऊंटवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें