लखनऊ पहुंचीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, बच्चों को गोद में लेकर पढ़ाया

0
47

मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद हाल ही में भारत लौटी हैं। भारत आने के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपनी हर अपडेट साझा कर रही हैं। कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा आज लखनऊ पहुंची हैं।

यहां उन्होंने यूनीसेफ का कैम्पेन करते हुए लखनऊ के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया। इस दौरान के कुछ वीडियोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी किये हैं। इन तस्वीरों में वह बच्चों के साथ जमकर मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। साथ ही एक तस्वीर में वह बच्चों को अपनी गोद में बिठा कर पढ़ाती हुई दिखाईं दीं। प्रियंका के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें..कर्नाटक बीजेपी ने जन संकल्प यात्रा का किया उद्घाटन, सीएम बोम्मई…

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। वह लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुईं हैं। पीसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ में नजर आएंगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…