उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने रामगढ़ में 25 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा का किया अनावरण

0
11

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल सरगुजा (surguja) का रामगढ़ (Ramgarh) आज से भगवान श्रीराम को समर्पित कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने गुरुवार को रामगढ़ में भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके साथ ही उन्होंने 6 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत वाली श्रीराम वाटिका, पर्यटक सूचना केंद्र, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत सार्वजनिक पहुंच मार्ग विकास, कॉटेज और शयनगृह सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने वहां श्रीराम वाटिका में ‘सप्तसूर’ का पौधा लगाया।

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है सरगुजा

उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विशेषकर सरगुजा संभाग (surguja) प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। सिंहदेव ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ की संकल्पना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेहतर राज्य और जनहित की हमारी सोच में रोजगार और विकास की संभावनाओं के साथ-साथ पर्यटन में रोजगार की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। आज हम भगवान राम की प्रतिमा को देखकर उन्हें याद कर रहे हैं। जल्द ही यहां दरबार का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

सिंहदेव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में रामायण से जुड़ी कहानियां प्रचलित हैं। बाहर से भी पर्यटकों को यहां लाया जा सके इसके लिए लगातार सुगम यातायात की तैयारी की जा रही है। सरगुजा (surguja) में सीताबेंगरा, सीता चूल्हा सहित कई ऐतिहासिक और आस्था केंद्र हैं। हमारी सरकार उनके विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

सरगुजा में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के दौरान उनके चरण कमल रामगढ़ में पड़े थे, जो पूरे सरगुजा के लिए सौभाग्य की बात है। राम वनगमन पथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जो सरगुजा (surguja) में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)