उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंडलीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण, भर्ती मरीजों से की बात

Deputy-Chief-Minister-Brajesh-Pathak
वाराणसीः प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने शुक्रवार को कबीरचौरा स्थित मंडलीय शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हाल जाना। उनसे अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। गंभीर रूप से बीमार मरीजों और उनके परिजनों से बात की और मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये।

डॉक्टरों से कहा कि आप भगवान के समान, पूरी निष्ठा से करें काम

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों से कहा कि आप लोग भगवान के समान हैं, इसलिए पूरी निष्ठा से मरीजों की सेवा करें। राज्य सरकार मरीजों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में संचालित सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, उपकरण, मानव संसाधन की उपलब्धता, बाह्य रोग विभाग (ओपीडी), आंतरिक रोग विभाग (आईपीडी) में आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सर्जरी पर जोर दिया। ये भी पढ़ें..रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, Kalol Station पर इन ट्रेनों का होगा अतिरिक्त ठहराव उन्होंने कहा कि मंडलीय अस्पताल में जो भी छोटे-बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं, उसकी जानकारी मीडिया समेत लोगों को दी जाये। इसका खूब प्रचार-प्रसार होना चाहिए। अस्पताल में आवश्यक औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हालत में मरीजों को बाहर से दवा नहीं लिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही मंडलीय अस्पताल में एमआरआई की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने मंडलीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दंत विभाग में सामान्य सेवाओं के साथ-साथ रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) सेवाएं भी शुरू करने का निर्देश दिया। इस विभाग में आने वाले किसी भी मरीज को वापस न जाना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी 30 शय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये। प्रसव कक्ष में सभी स्वास्थ्य उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रदेश के राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष मंत्री डॉ। दयाशंकर मिश्र 'दयालु', मंडलीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ। मंजुला सिंह, एसआईसी डॉ। एसपी सिंह, सीएमओ डॉ। संदीप चौधरी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ। पीयूष राय मौजूद रहे। आदि भी उपस्थित थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)