Home देश झारखंड में तेजी से फैल रहा डेंगू-मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

झारखंड में तेजी से फैल रहा डेंगू-मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

dengue

Jharkhand: मानसून सीजन में झारखंड में Dengue और मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। रांची, जमशेदपुर, खूंटी, हजारीबाग, धनबाद, पलामू और गढ़वा जिले में करीब 100 लोग इसकी चपेट में हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है। डेंगू और मलेरिया के पांव पसारने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर गंभीर है और अलर्ट मोड में आ गया है।

76 डेंगू मरीजों की पुष्टि  

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 76 मरीजों में Dengue की पुष्टि हुई है। इनमें से कई लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। वहीं रांची स्थित मेडिकल कॉलेज रिम्स और सदर अस्पताल में शनिवार दोपहर तक 28 मरीज डेंगू-मलेरिया के मिलते-जुलते लक्षणों के चलते भर्ती हुए।

बता दें, रांची में रातू प्रखंड के पिर्रा इलाके में 24 से ज्यादा लोगों के बीमार होने की सूचना है। खूंटी में भी सदर अस्पताल में करीब दो दर्जन लोग इलाज के लिए पहुंचे, जिनमें से कई को हायर सेंटर रेफर किया गया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा।

डेंगू की जांच में जुटी सर्विलांस टीमें 

वहीं जमशेदपुर में अब तक आठ मरीजों में Dengue की पुष्टि हुई है। यहां जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित सर्विलांस टीमें डेंगू की जांच के अभियान में जुटी हैं, और अब तक 60 हजार से ज्यादा घरों में जांच की जा चुकी है, जिसमें से 360 घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं जहां मच्छर रोधी दवाइयों का छिड़काव किया गया है।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: Malaria positive बच्चे मिलने से हड़कंप, 30 घंटे में दो मौतें, सीएम ने दिए ये निर्देश

Dengue के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य मुख्यालय ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों पर नजर रखने और सभी सरकारी अस्पतालों में इन बीमारियों के इलाज के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वेक्टर बोर्न डिजीज यानि वेक्टर जनित रोग के स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, 15 जुलाई से रांची और अन्य जिलों में डोर-टू-डोर सर्विलांस की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए 300 कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version