प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

चंद्रशेखर पर हमले के विरोध में यूपी के कई जनपदों में प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग

chandrashekhar-azad लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई पार्टी बनकर उभर रही आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर पर हमले के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रतापगढ़, मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालयों पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया और चन्द्रशेखर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उनके संगठन के मुखिया पर देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। इस हमले में चन्द्रशेखर आजाद बाल-बाल बच गये। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसे में भीम आर्मी के प्रमुख को जेड प्लस जैसी सुरक्षा दी जानी चाहिए।

चन्द्रशेखर का हालचाल जानने पहुंचे साक्षी-बजरंग

पहलवान खिलाड़ी साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया भी चन्द्रशेखर का हालचाल जानने के लिए सहारनपुर अस्पताल पहुंचे हैं। दोनों पहलवान कुशलक्षेम जाकर चन्द्रशेखर से मिले और घटना की जांच कराकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर पर हमला शर्मनाक है। पुलिस को अविलंब इस घटना का पर्दाफाश कर अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए। चन्द्रशेखर उनके साथी हैं। उन्होंने उनके आंदोलन का समर्थन भी किया था। ये भी पढ़ें..पुलिस की गोली से किशोर की मौत के बाद पेरिस में...

राजनीतिक दलों के नेता भी अस्पताल पहुंचे

भीम आर्मी प्रमुख के घायल होने की घटना के बाद राजनीतिक दलों के लोग भी सहारनपुर के अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में एक के बाद एक मशहूर चेहरे देखने को मिल रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से चन्द्रशेखर को स्वस्थ करने में लगा हुआ है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)