Featured दिल्ली

Delhi Weather Update: दिल्ली की ठंड ने तोड़ा कड़ाके का रिकॉर्ड, 5 साल में सबसे ठंडा दिन आज

Delhi Weather Update, नई दिल्लीः इस समय पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक राहत न मिलने की संभावना जताई है। पिछले साल जहां दिसंबर में राजधानी दिल्ली में गर्मी रही, वहीं इस साल जनवरी में बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है।

शुक्रवार सबसे ठंडा दिन

बर्फीली हवाओं से दिल्लीवासी दिन में भी ठंड से कांप रहे हैं। पिछले दो साल में यह सबसे ठंडी जनवरी है। राजधानी दिल्ली में आज (शुक्रवार) न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही, इस सर्दी में तापमान सबसे कम है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यह पिछले 5 साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

शीतलहर की चपटे में पूरा उत्तर भारत

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। साथ ही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढा दी है। शुक्रवार को घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्षेत्र में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर शून्य हो गया। हालांकि, प्रतिकूल परिस्थितियों का उड़ान संचालन पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा। delhi-cold-wave-alert ये भी पढ़ें..Weather Update: कड़ाके की ठंड से कांप रहा पूरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)