Home दिल्ली Delhi Weather: भट्ठी की तरह तप रही दिल्ली, पारा 52 डिग्री...

Delhi Weather: भट्ठी की तरह तप रही दिल्ली, पारा 52 डिग्री के पार, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

delhi-weather-update

Delhi Weather News, नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर (Mungeshpur) इलाके में बुधवार को सबसे गर्म रहा। यहां पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राजधानी में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा नरेला में पारा 49.9 डिग्री और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

Delhi Weather Update:  गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मौसम विभाग (IMD)  के मुताबिक, दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले मई 2022 में राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 मई से पहले शहर में सबसे अधिक तापमान 16 मई 2022 को 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, आईएमडी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की सूचना दी, जिससे थोड़ी राहत मिली।

Delhi Weather Update : भट्ठी की तरह तप रही दिल्ली

गौरतलब है कि 28 मई को शहर में 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 100 साल में सबसे ज़्यादा तापमान था। मुंगेशपुर और नरेला जैसे कुछ इलाकों में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था। वहीं नजफ़गढ़ में भी तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के नाम था रिकॉर्ड 

अब तक सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड राजस्थान के नाम था। 2016 में राजस्थान के फलौदी में 51 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो देश में अब तक का सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 1956 में राजस्थान के अलवर में पारा 50.6 तक पहुंचा था।

ये भी पढ़ेंः- Heat Wave Alert: 5 दिनों तक प्रचंड गर्मी से मचेगा हाहाकार, 50 के पार जाएगा पारा ?

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग

उधर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप सामना कर रही राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग भी बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम मांग अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 8,302 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version