Mausam Ki Jankari : अगले दो दिन दिल्ली, यूपी, मुंबई में छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

33

weather-today

नई दिल्लीः बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ (Mocha) सक्रिय हो रहा है। आज से तूफान सक्रिय भी हो गया है। इसका प्रभाव अगले चार दिनों तक रहेगा। मौसम विभाग ने इस चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को दक्षिण पूर्व समुद्र और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गयी है। वहीं इस तूफान का असर राजधानी दिल्ली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मुंबई, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी नजर आएगा।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत मुंबई में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गयी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सात मई से नौ मई तक ‘मोचा’ (Mocha) तूफान के दस्तक देने की संभावना जताई है। इसको लेकर ओडिशा के 18 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

इस हफ्ते ओडिशा में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 8 मई को दबाव के तेज होने की उम्मीद है और बाद में एक गहरे दबाव वाले क्षेत्र में बदलने और बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर बढ़ने की उम्मीद है। 9 मई को एक चक्रवाती तूफान का रूप लेगा। मौसम विभाग ने ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के मछुआरों, छोटे जहाजों के नाविकों से 7 से 9 मई तक बंगाल की मध्य खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें..Diamond Legaue: नीरज चोपड़ा ने किया कमाल, दोहा में सोना जीतने…

चक्रवात के दौरान आसपास के राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम (Mausam) खराब रह सकता है। दिल्ली और मुंबई में आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार रविवार से बुधवार तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात के दौरान आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे के पार भी जा सकती है। 10 मई से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

कैसे पड़ा चक्रवाती तूफान का नाम ‘मोचा’

ओडिशा में आने वाले चक्रवात मोचा (Cyclone Mocha) नाम की सिफारिश यमन की ओर से की गई थी। ये नाम लाल सागर तट पर स्थित येमेनी शहर मोचा से आया है। मोचा लंबे समय से कॉफी व्यापार के लिए जाना जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)