Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदिल्लीDelhi pollution : दिल्ली में सांसों पर संकट, राजधानी में फिर लागू...

Delhi pollution : दिल्ली में सांसों पर संकट, राजधानी में फिर लागू होगा ऑड-ईवन

Delhi pollution  , नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने पर फिर से ऑड-ईवन लागू किया जा सकता है। दरअसल दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और यमुना पल्यूशन के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस लगातार राज्य की आप सरकार पर हमला बोल रही हैं। गुरुवार को जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आईटीओ स्थित छठ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई, वहीं 21 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव कालिंदी कुंज स्थित यमुना घाट का निरीक्षण करने पहुंचे। भाजपा-कांग्रेस लगातार दिल्ली सरकार पर दिल्ली की जनता को धोखा देने का आरोप लगा रही है। हालांकि दिल्ली सरकार 21 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान के तहत काम कर रही है।

प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार चला रही अभियान

सरकार धूल प्रदूषण, वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए अभियान चला रही है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरुआत की थी। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “इस समय राजनीति से बचना चाहिए क्योंकि राजनीति करने से दिल्ली का प्रदूषण कम नहीं होगा। दिल्ली में प्रदूषण सभी के सहयोग से ही कम किया जा सकता है।”

दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों को ठहरा रही जिम्मेदार

उन्होंने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों की भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली सरकार प्रदूषण पर अपना बचाव कर रही है। लेकिन, दिल्ली की हवा अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। गुरुवार को पटपड़गंज में एक्यूआई 310, नेहरू नगर में 313, आनंद विहार में 363, विवेक विहार में 334 और मंदिर मार्ग में 317 दर्ज किया गया।

delhi-ncr-air-pollution-2024

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली में प्रदूषण को लेकर मचा सियासी घमासान, अब CM आतिशी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

राजधानी में जल्द लागू होगा ऑड-ईवन

अगर आने वाले दिनों में दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रहती है तो दिल्ली सरकार ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू कर सकती है। इस फॉर्मूले के तहत सड़कों पर वाहनों की संख्या निर्धारित की जाती है, ताकि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। ऑड-ईवन लागू होने पर ऑड दिन ऑड नंबर की गाड़ियां सड़कों पर चलती हैं और ईवन दिन सिर्फ ईवन नंबर की गाड़ियां चलती हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार इसे दिवाली के बाद एक हफ्ते के लिए शुरू में लागू करेगी। आगे इस पर मिलने वाले रिस्पॉन्स के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है।

दिल्ली में कराई जा सकती है कृत्रिम बारिश

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में एक्यूआई अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि, हमने लगातार केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को कृत्रिम बारिश के लिए पत्र भी लिखा है। इस पर एलजी से भी चर्चा की गई है, क्योंकि अगर दिल्ली में हालात बिगड़ते हैं तो पायलट प्रोजेक्ट के तहत कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें