Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में होली के बाद से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, होली पर हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहाना रहा। जबकि पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के चलते दिल्ली में गर्मी ज्यादा देखने को नहीं मिली। हालांकि, अब दिल्ली में गर्मी अपना रंग दिखाने वाली है।
Delhi-NCR Weather Update: इस सप्ताह 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान
इस सप्ताह के अंत से पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते गर्मी को लेकर चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक मार्च के आखिर तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 21 मार्च से तापमान बढ़ने लगेगा और 25 मार्च से 27 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होगा। आसमान साफ रहने से गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।
ये भी पढ़ेंः- MP Weather Update : मार्च के आखिरी 15 दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी , 4 दिन लू चलने का अलर्ट
Delhi-NCR Weather : आज कैसा रहेगा मौसम
गुरुवार यानी आज की बात करें तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। साथ ही, दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में 73 फीसदी नमी है। आज दिल्ली में AQI 174 है। संवेदनशील लोगों को इस वायु गुणवत्ता से परेशानी हो सकती है।