Delhi Lok Sabha Election Result 2024: दिल्ली की सभी सात सीटों BJP आगे, काउंटिंग जारी

9
delhi-lok-sabha-election-result

Delhi Lok Sabha Election Result 2024, लखनऊः लोकसभा की सभी 543 सीटों में से 542 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में NDA ने फिर से बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि बीजेपी अकेले बहुत से काफी दूर है।

दिल्ली में बीजेपी सभी सीटों पर आगे

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले दो लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा अब तक की मतगणना में राज्य की सभी सातों सीटों पर आगे चल रही है। जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ ब्लॉक अब सभी सीटों पर पीछे हो गई है । नई दिल्ली सीट से पहली बार राजनीति के मैदान में उतरीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज फिलहाल नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से पीछे चल रही हैं।

ये भी पढ़ेंः- UP Lok Sabha Election Result: यूपी में सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर, ‘INDIA’ गठबंधन को बढ़त

बता दें कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर समझौता कर लिया है। आप ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। बिहार के बेगूसराय से 2019 का पिछला लोकसभा चुनाव हारने वाले कन्हैया कुमार इस बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली से दो बार के भाजपा सांसद और अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में हैं।

Delhi Lok Sabha Election Result 2024: दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी

मनोज तिवारी के अलावा भाजपा ने छह नए उम्मीदवार उतारे हैं। प्रवीण खंडेलवाल (चांदनी चौक), हर्ष दीप मल्होत्रा ​​(पूर्वी दिल्ली), योगेंद्र चंदोलिया (उत्तर-पश्चिम दिल्ली), रामवीर सिंह बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली), कमलजीत सिंह सहरावत (पश्चिम दिल्ली) और बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली) नए चेहरे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)