spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमयूपी से पकड़ा गया दिल्ली गैंग रेप का आरोपी, नाबालिग लड़की के...

यूपी से पकड़ा गया दिल्ली गैंग रेप का आरोपी, नाबालिग लड़की के साथ की थी…

gangrape in bihar

 

नई दिल्लीः नाबालिग लड़की से गैंग रेप के मामले में वांछित अपराधी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना नरेला का घोषित हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है। यह पहले से ही पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण सिंह उर्फ ​​राहुल के रूप में हुई है। वह दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला है। यह इसी थाने में धारा 342/363/376डी/377/34 आईपीसी व 4 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। इसमें एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में वह फरार चल रहा था।

पीड़िता के अंकल ने भी की बर्बरता

क्राइम ब्रांच के मुताबिक 23 जून 2023 को जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में उसके दो परिचित मो. मिराज उर्फ ​​पटल और एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की जब अपने घर लौट रही थी तो पीड़िता के चाचा की मुलाकात उससे हुई। जिसे लड़की ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। चाचा ने अपनी स्कूटी से करन उर्फ ​​राहुल और एक किशोर को लेकर घर चलने को कहा। वे उसे पहाड़ी के कमरे में ले गए जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इस संबंध में थाना स्वरूप नगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 342/362/376D/377/34 व POCSO अधिनियम की धारा 4 पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ेंः-Jharkhand: फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 225 सहायक शिक्षकों पर हुई बड़ी कार्रवाई

यूपी में छिपा था आरोपी

जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य दो आरोपी करण उर्फ ​​राहुल और कमल सिंह उर्फ ​​पहाड़ी गिरफ्तारी से बच रहे थे। फिर कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इन्हें पकड़ने के लिए हेड कांस्टेबल गौरव द्वारा टेक्निकल सर्विलांस के जरिए जानकारी जुटाई गई। पता चला कि आरोपी करण सिंह उर्फ ​​राहुल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में छिपा हुआ है। अगर समय रहते छापेमारी की जाये तो उसे वहां से पकड़ा जा सकता है। पुलिस टीम ने सूचना की पुष्टि की और मैनपुरी में जाल बिछाया। फिर आरोपी करण सिंह को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जहांगीरपुरी और मंडावली समेत अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें