Featured दिल्ली

Delhi Floods: मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी दिल्ली-NCR की मुश्किलें, खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

Delhi Floods Delhi Floods- नई दिल्लीः देश की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से यमुना का पानी (Yanuna Water Level) खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। वहीं शनिवार को पूरे दिल्ली एनसीआर में हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली वालों की परेशानी को और बढ़ा सकती है। दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने तक बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव है। बारिश के कारण राजधानी की सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। घर से निकले लोग देर से दफ्तर पहुंचे।

शनिवार सुबह 10 बजे 205.34 मीटर दर्ज किया गया यमुना का जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और शनिवार सुबह 10 बजे जल स्तर 205.34 मीटर दर्ज किया गया। सीडब्ल्यूसी ने कहा कि बढ़ोतरी का एक कारण शुक्रवार रात की भारी बारिश को माना जा रहा है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए यमुना के आसपास के इलाकों के अधिकतर लोग राहत शिविरों में शरण ले रखी है। delhi rain ये भी पढ़ें..MP heavy rain: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 13 जुलाई को 208.65 मीटर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जिससे कई निचले इलाके जलमग्न हो गए साथ ही सड़कों पर पानी भरा हुआ है। हालांकि पिछले हफ्ते यमुना 208.35 मीटर पर बह रही थी। बाढ़ (Delhi Floods) की स्थिति में सुधार के साथ नदी के पास की सड़कों पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया था। इसके अलावा जलजमाव वाले इलाकों में पानी कम हो गया था। लेकिन फिर से यमुना के रौद्र रुप को देखते हुए लोगों और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। delhi-flood

हजारों लोग घर छोड़कर राहत कैंपों में ली शरण

गौरतलब है कि शनिवार को भी दिल्ली में यमुना नदी का उफान पर है। यमुना के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। इस हिसाब से बारिश दिल्ली वालों की मुश्यिकलें बढ़ा सकती है। बता दें कि निचले इलाके से हजारों लोग घर छोड़कर पहले से ही राहत कैंपों में हैं। वहीं आईएमडी के अनुसार दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)