Sunday, April 6, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDelhi Assembly results: कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67...

Delhi Assembly results: कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जमानत जब्त

Delhi Assembly results: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार अपना खाता खोलने में नाकाम रही है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष समेत सिर्फ तीन उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचाने में सफल रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि कांग्रेस के लिए दिल्ली अभी काफी दूर है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव अपनी जमानत बचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने बादली विधानसभा सीट पर 41071 वोट (27.22 फीसदी) हासिल किए हैं। वे इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार अहीर दीपक चौधरी ने 61192 वोट पाकर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अजेश यादव दूसरे स्थान पर रहे हैं।

इसके अलावा कस्तूरबा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने 27019 वोट (31.98 फीसदी) पाकर अपनी जमानत बचाई है। वे इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। यहां भाजपा उम्मीदवार नीरज बैसोया को 37896 वोट मिले हैं। उन्होंने अभिषेक दत्त को 11048 वोटों के अंतर से हराया है।

नांगलोई जाट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित चौधरी 32028 वोट (20.1 प्रतिशत) पाकर जमानत बचाने वाले तीसरे और आखिरी प्रत्याशी हैं। इस सीट पर वे तीसरे स्थान पर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार शौकीन 75272 वोट पाकर विजयी हुए हैं। चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा कुछ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चौथे स्थान पर भी रहे हैं। दिल्ली की राजनीति का केंद्र रही नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें 4568 वोट मिले हैं। उनकी जमानत भी जब्त हो गई है।

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों से हराया है। बल्लीमारान सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हारून यूसुफ 13059 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वे भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए हैं। यहां आप उम्मीदवार इमरान हुसैन ने 57004 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कमल बागड़ी को 29823 वोटों से हराया।

पटेल नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा तीरथ को 4654 वोट मिले। कृष्णा तीरथ की जमानत भी जब्त हो गई है। इस सीट पर आप उम्मीदवार प्रवेश रत्न को सबसे ज्यादा 57512 वोट मिले। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजकुमार आनंद को 53463 वोट मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 4049 वोट रहा। कालकाजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा 4392 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अलका लांबा की जमानत भी जब्त हो गई।

आप उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 52154 वोट पाकर यह सीट जीती। दूसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 48633 वोटों से संतोष करना पड़ा। आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों के अंतर से हराया। मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहीं। कांग्रेस उम्मीदवार अली मेहदी को 11763 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट ने 85215 वोट पाकर यह सीट जीती।

यह भी पढ़ेंः-वित्त मंत्री ने कहा- सरकार और RBI महंगाई, विकास दर पर मिलकर कर रहे हैं काम

आप उम्मीदवार आदिल अहमद खान दूसरे और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार ताहिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। ओखला विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा खान चौथे स्थान पर रहीं। उन्हें 12739 वोट मिले। आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने 88943 वोट पाकर यह सीट जीती। भाजपा उम्मीदवार मनीष चौधरी 65304 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिफा उर रहमान खान 39558 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें