Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDelhi Elections 2025: भाजपा ने जारी की चौथी लिस्ट, सौरभ भारद्वाज के...

Delhi Elections 2025: भाजपा ने जारी की चौथी लिस्ट, सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा

Delhi BJP 4th Candidate List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Elections 2025) के लिए अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने इस सूची में अपने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

Delhi BJP 4th Candidate List: सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को उतारा

इस लिस्ट में भाजपा ने ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (AAP) के कैंडिडेट सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय को मैदान में उतारा है। वहीं, बाबरपुर से गोपाल राय के खिलाफ भाजपा ने अनिल वशिष्ठ को टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी ने बवाना (एससी) से रवींद्र कुमार (इंद्रराज) और वजीरपुर से पूनम शर्मा पर भरोसा जताया है।

वहीं दिल्ली कैंट से भुवन तंवर और संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने त्रिलोकपुरी (एससी) से रविकांत उज्जैन, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ, शाहदरा से संजय गोयल और गोलकपुर से प्रवीण निमेश को टिकट दिया है। इसके साथ ही भाजपा अब तक 68 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं एनडीए में शामिल जदयू ने भी दिल्ली की बुराड़ी सीट से शेलेंद्र कुमार को टिकट दिया है।

BJP ने कल जारी की थी स्टार प्रचारों की लिस्ट

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत 40 लोगों के नाम शामिल हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

ये भी पढ़ेंः- Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने जारी की अंतिम लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Delhi BJP 4th Candidate List : दिल्ली में एक चरण में होंगे मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो सभी 70 सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होना है, जबकि चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिलाएं और 1,261 थर्ड जेंडर समेत कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं। वहीं, भाजपा ने आठ सीटें जीती थीं। कांग्रेस इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें