spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीDelhi Election : सुबह 11 बजे 19.5% मतदान, राष्ट्रपति-केजरीवाल समेत दिग्गजों ने...

Delhi Election : सुबह 11 बजे 19.5% मतदान, राष्ट्रपति-केजरीवाल समेत दिग्गजों ने डाला वोट

Delhi Election Voting : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह से ही मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। सुबह 11 बजे तक दिल्ली में 19.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाली महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी मतदान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर मतदान किया।

उपराष्ट्रपति ने लाइन में खेड़ होकर किया मतदान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नॉर्थ एवेन्यू मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होकर मतदान किया। मतदान के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि मतदान लोकतंत्र के लिए ऑक्सीजन की तरह है। यह हमारे लोकतंत्र का स्तंभ भी है। यह सभी अधिकारों की जननी है और इससे बड़ा कोई अधिकार नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी समझ, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भी निर्माण भवन स्थित केंद्र पर मतदान किया। मणिपुर के राज्यपाल और पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने अपनी पत्नी के साथ निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

प्रियंका गांधी ने पति और बेटे के साथ डाला वोट

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे के साथ लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श विद्यालय में वोट डाला। मतदान केंद्र से बाहर आने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए। यह उनका सबसे बड़ा अधिकार है। दिल्ली के लोग बहुत उत्साहित हैं। वे पानी, प्रदूषण और सड़कों के मुद्दे पर बोल रहे हैं। अगर वे इसका समाधान चाहते हैं, तो वोट दें।

ये भी पढ़ेंः- Indrajit Sinha: भीख मांगते नजर आए भाजपा नेता, तस्वीरें वायरल होने पर मचा हड़कंप

केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और बच्चों के साथ लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एनडीएमसी के साइंस एंड ह्यूमैनिटी, तुगलक क्रिसेंट में मतदान किया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बिंद्रा करात और प्रकाश करात ने मतदान किया। पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने भी अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

सांसद संजय सिंह ने भाई वीर सिंह मार्ग स्थित सेंट कोलंबस स्कूल में मतदान किया। दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों में उत्साह है। उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व के लिए अपने परिवार के साथ मतदान किया है। इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि हम दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें