Delhi: लोकसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

0
20

Delhi Politics: शुक्रवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की मौजूदगी में विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए।

विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिनमें सतीश लूथरा, अभिषेक बिसारिया, दीपक लूथरा, ताविस अरोड़ा, योगेश दुआ, आचार्य विनय जोशी, नासिर खान और सलीम अली खान बीजेपी में शामिल हुए। वीरेंद्र सचदेवा ने इन सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

केजरीवाल पर वीरेंद्र सचेदवा का तंज

इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आज अरविन्द केजरीवाल ने उन सभी वादों और ईमानदार राजनीति को धोखा दे दिया है जिसके कारण उन्होंने अरविन्द केजरीवाल के साथ एक नई राजनीति की शुरुआत की थी।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं। इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप-रामवीर बिधूड़ी

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन कम होती जा रही है, क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में लगातार घोटाले किये हैं। आज उनके मंत्रियों और सांसदों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत तक नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर इस समय भ्रष्टाचार के 12 आरोप हैं और वह अभी भी कई आरोपों से घिरे हुए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)