Featured दिल्ली राजनीति

AAP का 'मैं भी केजरीवाल अभियान' पर भाजपा का तंज, कहा- पहले ही दिन फ्लॉप हो गया 'आप' का शो

AAP-Mai-Bhi-Kejriwal Main Bhi Kejriwal Campaign Delhi: दिल्ली के मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिलने के बाद एक बार फिर सियासत गरमा गई है। दिल्ली में भाजपा और आप बीच एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश का आरोप लगाते हुए दिल्ली में 'मैं भी केजरीवाल अभियान' शुरू किया है। तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेताओं ने पहले ही दिन आप के इस अभियान को फ्लॉप शो करार दिया।

आप ने शुरू किया मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान

दरअसल आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली में अपना 'मैं भी केजरीवाल' हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिसमें घर-घर जाकर लोगों से राय मांगी गई कि क्या सीएम अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए या गिरफ्तार होने की स्थिति में जेल से सरकार चलानी चाहिए। इस कैंपिन की शुरुआत दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने की। उन्होंने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के डर से बीजेपी केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है। इसी के चलते घर-घर जाकर अभियान चलाया और लोगों से पूछा कि अगर केजरीवाल गिरफ्तार हो जाएं तो क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। वहीं लोगों का कहना है कि केजरीवाल ने जनता के लिए बहुत काम किया है इसलिए उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए बल्कि जेल से सरकार चलानी चाहिए। अगर ऐसी स्थिति आती है तो केजरीवाल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 1 से 20 दिसंबर तक पार्टी सभी 2,600 मतदान केंद्रों पर घर-घर जाकर प्रचार करेगी और 21 से 24 दिसंबर तक आप सभी 250 वार्डों में सार्वजनिक बैठकें करेगी। ये भी पढ़ें..UP Assembly: आख‍िलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- डींग मारने में ये सरकार सबसे आगे…

भाजपा ने आप के अभियान को फ्लॉप शो करार दिया

बीजेपी ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार के कार्यकाल विस्तार के खिलाफ आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के दिए गए बयान पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही दिल्ली में आम आदमी द्वारा शुरू किए गए 'मैं भी केजरीवाल' अभियान को फ्लॉप करार दिया। भाजपा ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उनसे डरते हैं क्योंकि उनके भ्रष्टाचार के मामलों की जांच मुख्य सचिव कर रहे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का 'मैं भी केजरीवाल' अभियान फ्लॉप हो गया है और बेकार साबित हुआ है क्योंकि लोग आप नेताओं और कार्यकर्ताओं से जवाबी सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नगर में जहां मंत्री गोपाल राय ने खुद अभियान चलाया था, वहां यह मुख्य रूप से आप कार्यकर्ताओं तक ही सीमित था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों ने शहर भर में आप कार्यकर्ताओं से शराब घोटाले और जल बोर्ड घोटाले के अलावा सीएम के आलीशान बंगले के निर्माण में भ्रष्टाचार पर सवाल पूछे। घर-घर हस्ताक्षर अभियान को भी कोई समर्थन नहीं मिला और आम लोग 'मैं भी केजरीवाल हूं' बनकर आए और आप कार्यकर्ताओं से पूछ रहे थे कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार क्यों किया।

बीजेपी प्रवक्ता ने तंज आप पर तंज 

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता ने तंज कसते हुए राघव चड्ढा से एक मुख्य सचिव का नाम बताने को कहा, जिसके साथ आप सरकार के सत्ता में आने के बाद से अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी अच्छी तरह से जानते हैं कि सीएम केजरीवाल सीएस नरेश कुमार से डरते हैं क्योंकि वह उनके खिलाफ आधा दर्जन मामलों की जांच कर रहे हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)