Dehradun: राज्यपाल ने राजभवन में रोपे ट्यूलिप बल्ब

0
32

देहरादून (Dehradun): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह (सेनि) ने शुक्रवार को राजभवन में बेहद आकर्षक और नाजुक फूल वाले ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया।

गौरतलब है कि पिछले साल राजभवन में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों के 4500 बल्ब लगाए गए थे। इस वर्ष राजभवन में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों/रंगों के 4500 बल्ब लगाये जा रहे हैं, जिनमें अगेती किस्म के 45, मध्य किस्म के 65 और पछेती किस्म के 75 बल्ब शामिल हैं। ये बल्ब वसंतोत्सव 2024 तक फूलने की अवस्था में रहेंगे। वसंत महोत्सव के दौरान ट्यूलिप बल्बों का विशेष आकर्षण काला, नारंगी और बैंगनी होगा।

ये भी पढ़ें..Farming Tips: वैज्ञानिक तरीके से उगाएं बेमौसमी सब्जियां, किसानों को होगा मुनाफा

प्रदेश में पहली बार ट्यूलिप बल्ब प्रयोग के तौर पर दो प्रजातियों के 200 बल्ब लगाये गये, जिन्हें राजभवन में उगाया गया, जिसके परिणाम उत्साहवर्धक रहे। उसके बाद प्रतिदिन नई प्रजातियाँ लगाई गईं। राजभवन परिसर में पहली बार वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल की ओर से ट्यूलिप लगाए गए थे। उस समय प्रयोग के तौर पर केवल 200 बल्ब लगाए गए थे, जिसके परिणाम उत्साहवर्धक रहे। इसके बाद 2016, 2017 में हर साल 500-500 बल्ब और 2018 में 2000 बल्ब लगाए गए। साल 2021 में 4000 बल्ब लगाए गए और साल 2022 में 4500 बल्ब लगाए गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)