जरा हटके

बेतहाशा ठंड से रास्ते में ही जम गया हिरन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

pjimage-11-5

नई दिल्लीः दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं जहाँ ज़बरदस्त ठंड पड़ती हैं। कुछ जगह तो तापमान -50 के नीचे भी चला जाता है। ठीक वैसी ही जगह से सोशल मीडिया पर  एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक हिरन जमा हुआ नज़र आता है। हालांकि वहां स्थानीय लोग उस हिरन सहायता तो करना चाहते हैं लेकिन लोगों को आता देख हिरन वहां से भागने लगता है। भागते-भागते सड़क पर हिरन रुकता है और वो फिर से जम जाता है। स्थानीय लोग उसे पकड़कर लिटा देते है। फिर

उसे गरमाहट देने का इंतजाम करते हैं। पूरा वीडियो बड़ा ही दिलचस्प है। वीडियो कज़ाकिस्तान का बताया जा रहा है जो अधिक ठंडी जगहों में से एक गिना जाता है।

यह भी पढ़ेंः-हेड कांस्टेबल ने की CRPF एसआई की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक हिरन बर्फबारी की वजह से जम गया है। ठंड के कारण इलाके में काफी बर्फबारी भी हुई है। जिस वजह से तापमान  -56 डिग्री पहुंच गया है।  ऐसे में कई जानवरों को इस भयंकर ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हिरन की मदद करने वाले लोगों की तारीफ भी सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इसके साथ ही कई लोगों ने ये वीडियो शेयर किया है।