उत्तर प्रदेश Featured

Deepotsav: लखनऊ में पूरी हुई तैयारी, इस बार अलग अंदाज में निकलेंगी झांकियां

  लखनऊ: भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपावली को लेकर सरकारी विभाग अपनी-अपनी तरफ से अलग-अलग तैयारियों में जुटे हुए हैं। सातवें दीपोत्सव (Deepotsav) को नए कीर्तिमान के रूप में स्थापित करने के लिए पर्यटन विभाग भी अपने तरीके से तैयारी कर रहा है। दीपोत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से रामायण के सात प्रसंगों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा पर्यटन विभाग पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ-मंदिरों और सामाजिक स्थलों पर सात लाख दीपक जलाएगा।

निकाली जाएंगी आठ झांकियां

दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन विभाग की ओर से कुल आठ झांकियां निकाली जाएंगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्याय बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, सुंदर कांड, किष्किंधा कांड, लंका कांड और उत्तर कांड पर आधारित सात झांकियां होंगी, इसके अलावा एक झांकी भी होगी। राम रथ निकाला जाएगा। । ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर नया घाट तक जाएंगी। झांकियों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ेंः-मराठा समुदाय को आरक्षण दिया जाएगा, कार्यकर्ताओं से लेकर CM एकनाथ ने कही ये बात

दीपोत्सव पर सात लाख दीप जलाएगा पर्यटन विभाग

दीपोत्सव में 24 लाख दीप जलाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग सात लाख दीप जलाकर सहयोग करेगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि पर्यटन विभाग अयोध्या के पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित सभी मठों, मंदिरों और सामाजिक स्थलों पर दीपोत्सव पर दीप जलाने की व्यवस्था कर रहा है। इस बार के दीपोत्सव में योगी सरकार नया रिकॉर्ड बनाएगी। इस रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग भी पूरी ताकत लगा रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)