Featured मनोरंजन

फैमिली प्लानिंग पर पहली बार बोली Deepika Padukone, जल्द गुडन्यूज देंगी अभिनेत्री

Deepika Padukone: अगर हम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और खूबसूरत जोड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का आता है। इन दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी जब जब स्क्रीन पर नजर आई है तब तब दर्शकों को बेशुमार प्यार मिला है। अब इसी बीच दोनों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात ये है कि दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ऐसी बात की है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेत्री जल्द ही फैंस के साथ खुशखबरी शेयर कर सकती हैं।

Deepika Padukone ने किया खुलासा

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फैमिली प्लानिंग को लेकर बात की है। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पांच साल बीत गए हैं। दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। अब फैमिली प्लानिंग के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, 'हम दोनों को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का भी इंतजार कर रहे हैं जब हमारा परिवार शुरू होगा।' अभिनेत्री ने बताया कि जब वो उन लोगों से मिलती हैं जिनके साथ वो बड़ी हुई हैं, अपने रिश्तेदारों दोस्तों से परिवारों में हमेशा कहा जाता है कि, वो बिल्कुल नहीं बदली हैं ये उनके संस्कारों का नतीजा है। ये भी पढ़ें: Deepika Padukone और Ranveer Singh की ट्रोलिंग से नाराज हुए Karan Johar, ट्रोलर्स को लेकर कही ये बात

जल्द गुडन्यूज दे सकती हैं Deepika Padukone

अभिनेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, इस इंडस्ट्री में पैसे और शोहरत से प्रभावित होना आसान है लेकिन घर पर कोई भी मेरे साथ एक सेलिब्रिटी की तरह व्यवहार नहीं करता है। मैं पहले एक बेटी और बहन हूं। मैं नहीं चाहती कि इसमें बदलाव हो। उन्होंने कहा कि, रणवीर और मुझे उम्मीद है कि हम अपने बच्चों में भी वहीं संस्कृति विकसित करेंगे। अभिनेत्री की इस बात ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही गुडन्यूज देंगी। अगर हम बात करें दीपिका पादुकोण के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म फाइटर में नजर आने वाली हैं। जिसमे उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन भी पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की ये फिल्म इसी 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)