Ranveer-Deepika ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन, बप्पा की आरती में हुए भावुक

21
ranveer-singh-deepika-padukone

Ganesh Chaturthi 2024 : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh-Deepika Padukone) बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल हैं। दोनों की मुलाकात ‘रामलीला’ के सेट पर हुई थी और 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह साल बाद अब इस कपल के घर नया मेहमान आने वाला है। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट कराया।

नन्हें मेहमान के आने से पहले रणवीर-दीपिका पहुंचे मंदिर

दीपिका ने इससे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह और रणवीर सितंबर में पैरेंट्स बनने वाले हैं। दीपवीर किसी भी शुभ काम से पहले मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। जब उनकी शादी हुई थी तो उन्होंने सिद्धिविनायक के दर्शन से ही अपने जीवन की शुरुआत की थी। अब अपनी दुनिया में नए मेहमान के आने से पहले कपल ने सिद्धिविनायक के दर्शन किए।

Ranveer-Deepika  का वीडियो हुआ वायरल

शनिवार को गणेश चतुर्थी पर रणवीर और दीपिका अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका सोने की कढ़ाई वाली हरे रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर सिंह सफेद कुर्ते में नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश करते और आसपास के लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आखिर में रणवीर दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें मंदिर की ओर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

बप्पा की आरती में दीपिका-रणवीर हुए भावुक

एक अन्य वीडियो में रणवीर और दीपिका सिद्धिविनायक मंदिर में आरती में भाग लेते नजर आ रहे हैं। रणवीर आरती में लीन हैं और ताली बजा रहे हैं। मंदिर के अंदर से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बप्पा की आरती के दौरान भावुक होते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दीपिका हाल ही में फिल्म ‘कल्कि 2898 ई.’ में नजर आईं। वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी। रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)