spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डदीपिका चिखलिया ने ससुर के निधन पर लिखा भावुक पोस्ट, बोलीं-मुझे बेटी...

दीपिका चिखलिया ने ससुर के निधन पर लिखा भावुक पोस्ट, बोलीं-मुझे बेटी की तरह रखा

मुंबईः रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के ससुर का निधन हो गया है। अपने ससुर के निधन से दीपिका काफी सदमे में हैं। उन्होंने अपने ससुर को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा है।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-रेस्ट इन पीस। वह मेरे ससुर थे, लेकिन हमेशा मुझे एक बेटी की तरह रखा। हमेशा मुझे सलाह दी। वह हमेशा ही कुछ अलग हटकर सोचते थे। पापा आप बहुत याद आओगे। आप हमारे दिलों में, हमारी प्रार्थना में हमेशा रहोगे। दीपिका का यह पोस्ट काफी भावुक कर देने वाला है।

यह भी पढ़ेंःसीएम योगी आदित्यनाथ बोले-भाजपा ने किया राजनीति को लोकतांत्रिक

उल्लेखनीय है रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने श्रृंगार बिंदी एवं काजल के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की है। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां निधि और जूही हैं। दीपिका आखिरी बार आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में नजर आई थी। वह जल्द ही भारत की पहली महिला गर्वनर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में सरोजनी नायडू के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्देशक धीरज मिश्रा हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें