Mumbai: नितेश तिवारी की ”रामायण” इस बड़े बजट की फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। बता दें, इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, ”रामायण” ऑनस्क्रीन सीता माता का किरदार निभाने वाली Deepika Chikhalia ने फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान अपनी राय जाहिर की।
रामायण का रीमेक मत बनाओ- दीपिका चिखलिया
दरअसल, Deepika Chikhalia ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि, रामायण का रीमेक नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि, धार्मिक पुस्तकों के बारे में भी गलत जानकारी नहीं दी जानी चाहिए। मैं ईमानदारी से उन लोगों के लिए बुरा महसूस करती हूं, जो रामायण पर फिल्में बनाते हैं। क्योंकि, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको रामायण पर आधारित फिल्में नहीं बनानी चाहिए। क्योंकि, जब भी आप रामायण बनाते हैं, तो हर बार आप एक नई कहानी लेकर आते हैं। एक नया कोण, एक नया रूप…कुछ अलग।
फिल्म ‘आदिपुरुष’ का दिया उदाहरण
साथ ही दीपिका चिखलिया ने ओम राउत की फिल्म ”आदिपुरुष” के देखते हुए उदाहरण दिया। कि, “उन्होंने कृति सेनन को गुलाबी साटन साड़ी पहनाई और रावण का किरदार निभाने वाले सैफ को भी एक अलग लुक दिया। क्योंकि, वो कुछ अलग और रचनात्मक चाहते थे लेकिन, इसने रामायण के मूल उद्देश्य को ही बदल दिया।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या से तलाक की अफवाहों के बीच नताशा ने तोड़ी चुप्पी
उन्होंने कहा कि, किसी को भी धार्मिक ग्रंथों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इसलिए ऐसा न करें। रामायण के अलावा कई विषय हैं, जिन पर फिल्में बनाई जा सकती हैं। स्वतंत्रता सेनानियों पर बहुत कुछ किया जा सकता है। आखिर वो केवल रामायण पर ही फिल्म क्यों बनाना चाहते हैं?”
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)