Mp: टाइगर रिजर्व में बाघों के मरने का सिलसिला जारी, सड़क पर एक तेंदुए का भी मिला शव

6

रीवा: टाइगर और लेपर्ड स्टेट मध्यप्रदेश में गुरुवार की सुबह यानी 29 फरवरी को सुबह प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Tiger reserve) में एक बाघ का शव पाया गया। वहीं, शहडोल जिले में भी एक तेंदुए का शव सड़क पर पाया गया।

बाघों के मरने का सिलसिला जारी   

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के मरने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह भी एक टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिला है, जिसके बाद रिजर्व की टीम जांच में जुट गई है। वन अधिकारियों के मुताबिक, पाया गया शव एक नर बाघ का है, जिसकी आयु करीब 6 साल है। शव पनपथा कोर परिक्षेत्र के बगड़ो बीट कक्ष क्रमांक आर एफ 454 में मिला है। शव की हालत देखने से लग रहा है किस वो कुछ दिन पुराना दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी और डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में कई IPS अफसरों को मिली नई तैनाती, देखें पूरी सूची

शहडोल में सड़क पर मिला तेंदुए का शव

शहडोल में रीवा रोड पर गुरुवार सुबह एक लेपर्ड का शव पाया गया है। शव की हालत देख कर लग रहा है कि, तेंदुए की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को तेंदुए का शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। मृत तेंदुए की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)