प्रदेश हरियाणा क्राइम

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार सास व ननद...

Dead body of married woman found hanging   कैथल: कलायत क्षेत्र के गांव बड़सीकरी में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। परिजनों ने कैथल के अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। चीका के वार्ड नंबर 17 निवासी गुरबचन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2020 में गांव बड़सीकरी निवासी बलवान सिंह पुत्र रामदिया के साथ हुई थी। बलवान हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल है। परिजनों का आरोप है कि उसके परिवार वाले उसकी बेटी को अक्सर दहेज कम लाने पर ससुराली प्रताड़ित करते थे। उनका आरोप है कि सोमवार की रात 1:30 बजे बलवान ने अपनी मां व बहन के साथ मिलकर उसकी बेटी की हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे से लटका दिया ताकि मामले को आत्महत्या का रंग दिया जा सके। मृतका के भाई ईश्वर ने बताया कि पूजा ने उन्हें रात को 12:00 बजे फोन करके बताया था कि उसके ससुराल वाले उसकी हत्या की योजना बना रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने पूजा को समझाया था कि वह सुबह आकर उसकी ससुराल के लोगों से बात करेंगे। इसके बाद रात को 1:30 बजे बलवान का फोन आया कि पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ सुबह मौके पर पहुंचे तो उन्हें घर में कोई भी नहीं मिला। पूजा का पति, उसकी सास व नंनद सभी घर से गायब थे। मृतका के भाई ईश्वर ने बताया कि उसका बहनोई बलवान अक्सर उसके पिता से गाड़ी की डिमांड करता था। पूजा के शव की हालत देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पूजा के परिजनों ने पुलिस को शिकायत को दी। पुलिस ने बताया कि बलवान उसकी मां व बहन के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी कलायत सज्जन सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अगर जरूरी हुआ तो मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी। फिलहाल दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूजा के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पर शक करता था कांस्टेबल बलवान मृतका के भाई ईश्वर ने बताया कि उसकी बहन के एक दो साल का बेटा भी है। जिसे लेकर उसका जीजा अक्सर उसकी बहन को ताने मारता था कि पता नहीं वह किस की औलाद है। करनाल पुलिस में कार्यरत उसका बहनोई बलवान किसी दूसरी महिला से भी संबंध था। जिसे लेकर अक्सर पति-पत्नी में तकरार रहती थी। बलवान ने उसकी बहन को रास्ते से हटाने के लिए अपने घर वालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)