Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशMadhya Pradesh News : कुएं में मिले एक ही परिवार के चार...

Madhya Pradesh News : कुएं में मिले एक ही परिवार के चार लोगों के शव

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के सागर जिले में देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है। इनमें दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव पानी में उतराया हुआ और छह साल की बच्ची का शव पानी में डूबा मिला। वहीं मामले की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

घटना की मिलने पर सागर के पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा भी कोपरा गांव पहुंचे। वहीं जानकारी देते हुए देवरी SDOP शशिकांत सरयाम ने बताया कि, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आरती पत्नी करोड़ी लोधी, 29 वर्षीय भारती पत्नी किशोरी लोधी एवं छह वर्षीय रोमिका पुत्री किशोरी लोधी और 65 वर्षीय भाग बाई पत्नी मिट्ठ लोधी के रूप में हुई। आरती व भारती दोनों भागबाई की बेटियां थीं और दोनों आपस में देवरानी-जेठानी भी थीं जबकि रोमिका भागबाई की नातिन थी। आरती व भारती मायके में ही रह रही थीं।

ये भी पढ़ें: Gujarat: गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, एक साथ जली 10 चिताएं

मामले की जांच में जुटी पुलिस   

जानकारी के मुताबिक आरती और भारती के ससुराल में साल भर पहले एक नवविवाहिता सोनू लोधी ने जहर खाकर आत्महत्या की ली थी। इस मामले में आरती और भारती के परिवार को आरोपित बनाया गया था। इस मामले में भारती और आरती के पति जेल में हैं। परिजनों के मुताबिक सोनू की मौत के बाद उसके स्वजन आरती-भारती के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार शाम भी कुछ लोगों ने आकर विवाद किया था। इससे ये लोग परेशान हो गए थे इसी के चलते संभवत: शुक्रवार की रात उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें