spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : फांसी के फंदे पर झूलते मिले युवक और किशोरी...

Kanpur News : फांसी के फंदे पर झूलते मिले युवक और किशोरी के शव , जांच में जुटी पुलिस

Kanpur News : सजेती थाना क्षेत्र के डुहरू गाँव स्थित एक खंडहर में एक ही फंदे से युवक और किशोरी के शव मिलने हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

फांसी के फंदे से लटका मिला किशोरी का शव      

बता दें, घटना उस वक्त की है जब अपने खेतों की तरफ जा रहे किसानों को खंडहर से अचानक दुर्गंध महसूस हुई। तो उन्हें लगा कि, शायद उसमें किसी जंगली जानवर की मौत हो हुई होगी। लेकिन जब बदबू असहनीय हो गयी, तो ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे की छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे युवक और किशोरी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

Kanpur News :  पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम  

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आस-पास के गांव प्रधानों से सम्पर्क साधा तो मृतक युवक की पहचान मखौली निवासी अंकित (25) के रूप में हुई जबकि घाटमपुर के जवाहर नगर निवासी किशोरी सोनी (17) के रूप में हुई। मृतका दूर के रिश्ते से मृतक की भतीजी लगती थी। दोनों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

ये भी पढ़ें: महिला कार्यकर्ता को CM बनाने पर तमाम कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न     

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि, दोनों की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें