खेल Featured

DC vs MI IPL 2023: रोहित ब्रिगेड ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक जीत, दिल्ली की लगातार चौथी

ipl-2023-dc-vs-mi नई दिल्लीः अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैप्टिल (DC ) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाले में रोहित ब्रिगेड ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली। आईपीएल में 25 पारियों के बाद रोहित के बल्ले से यह अर्धशतक निकला। अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडोर्फ ने 3- 3 विकेट लिए। दिल्ली को 6 विकेट से हराने के साथ ही मुंबई ने अपना खाता खोला। वहीं दिल्ली को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। अक्षर पटेल और वॉर्रन की पारी गई बेकार इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबीज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 173 रनों पर ही सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने अपनी तूफानी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने 46 गेंदों पर 51 रन बनाए। इसके अलावा मनीष पांडे ने 26 और कि पृथ्वी शॉ ने 15 रनों का योगदान दिया। ये भी पढ़ें..Rozgar Mela: पीएम मोदी गुरुवार को 71 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, इस विभाग में सबसे ज्यादा नौकरी ipl-2023-dc-vs-mi दिल्ली द्वारा मिले 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की।मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 5 रन चाहिए। क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम डेविड बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत दिलाई। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 41 रन बनाए। इशान किशन ने 31 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिए लेग स्पिनर पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला और जेसन बेहरनडॉफ ने 3-3 विकेट झटके। रीली मेरेडिथ को 2 कामयाबी मिली। इसके अलावा ऋतिक शौकीन ने 1 विकेट मिला। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)