Wednesday, October 9, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियाडेविड बेकर, जॉन जंपर और डेमिस हासाबिस को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल...

डेविड बेकर, जॉन जंपर और डेमिस हासाबिस को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize Winner 2024: रसायन विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2024 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस बार तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें गूगल डीपमाइंड के दो वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जंपर और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डेविड बेकर शामिल हैं। वैज्ञानिकों ने प्रोटीन डिजाइन और संरचना पर शोध के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।

तीनों वैज्ञानिकों बराबर बांटी जाएगी पुरस्कार राशि

अकादमी ने कहा कि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर की नोबेल पुरस्कार राशि तीनों वैज्ञानिकों के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी। अकादमी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने रसायन विज्ञान में 2024 का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है। इस साल रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार दो भागों में दिया जाएगा, जिसमें से एक आधा हिस्सा डेविड बेकर को ‘कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन’ के लिए और दूसरा आधा हिस्सा डेमिस हसबिस और जॉन एम. जम्पर को ‘प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी’ के लिए दिया जाएगा।

बता दें कि डेमिस हसबिस वर्तमान में यूके में गूगल डीपमाइंड के सीईओ हैं और जंपर गूगल डीपमाइंड में वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक हैं। वहीं, बेकर ने ‘प्रोटीन संरचना’ बनाने की असंभव उपलब्धि हासिल की है। हसबिस और जम्पर ने प्रोटीन की जटिल संरचनाओं की भविष्यवाणी करने की 50 साल पुरानी समस्या को हल करने के लिए एक एआई मॉडल विकसित किया है।

ये भी पढ़ेंः- अमेरिका में तबाही मचाएगा तूफान ‘मिल्टन’, हजारों फ्लाइटें रद्द, घर छोड़कर भाग रहे लोग

वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक ने हासिल उप

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष हेनर लिंके ने कहा, “इस साल मान्यता प्राप्त खोजों में से एक शानदार प्रोटीन के निर्माण से संबंधित है। दूसरा 50 साल पुराने सपने को पूरा करने के बारे में है। इन दोनों खोजों में अपार संभावनाएं हैं।” बेकर ने 20 अमीनो एसिड का उपयोग करके एक नया प्रोटीन डिजाइन करने में सफलता प्राप्त की। तब से, उनकी शोध टीम ने एक के बाद एक कल्पनाशील प्रोटीन बनाए हैं, जिनमें ऐसे प्रोटीन शामिल हैं जिनका उपयोग फार्मास्यूटिकल्स, टीके, नैनोमटेरियल और छोटे सेंसर के रूप में किया जा सकता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें