Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशकेंद्रीय मंत्री की बेटी ने बनाया रिकाॅर्ड, सबसे लंबा रॉफ्टिंग अभियान किया...

केंद्रीय मंत्री की बेटी ने बनाया रिकाॅर्ड, सबसे लंबा रॉफ्टिंग अभियान किया पूरा

जोधपुर : सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की बेटी सुहासिनी शेखावत ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। सुहासिनी ने गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उन दुर्गम ऊंचे स्थानों को एक बार की यात्रा में ही पार किया है, जहां ऑक्सीजन की बहुत कमी और खतरनाक चट्टानें हैं।

गुरुवार को सुहासिनी ने ‘इंडस कॉलिंग’ अभियान के दल का नेतृत्व करते हुए सिंधु नदी पर अब तक का सबसे लंबा रॉफ्टिंग अभियान पूरा कर दिखाया है। सुहासिनी का यह अभियान भारत-चीन बॉर्डर के पास मानेसर से शुरू हुआ और भारत-पाक बॉर्डर पर कारगिल के नजदीक संपन्न हुआ।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर सुहासिनी के रॉफ्टिंग अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सुहासिनी के सपने अलग हैं। उसे कठिनाइयों से डर नहीं लगता। वो भारत की बेटियों के आत्मबल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने में जुटी रहती है। उसका साहस कई बार मुझे हतप्रभ कर जाता है। बेटियां बड़ी होकर पिता की जीवन यात्रा को नई उम्मीदों से पूरित करती हैं। मैं उसमें खुद को देखता हूं।

ये भी पढ़ें..सोनाली मौत मामलाः पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में खोला मकान,…

सुहासिनी शेखावत पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उन्होंने ऑक्सफोर्ड से एडवांस लीडरशिप में डिप्लोमा किया है। सुहासिनी स्पोर्ट्स में काफी रुचि रखती हैं और वो एक बेहतरीन शूटर भी हैं। वर्ष 2019 में सुहासिनी 31 दिन के गंगा आमंत्रण अभियान का हिस्सा भी रही थी। उसने उत्तराखंड के देवप्रयाग से पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक 2500 किलोमीटर लंबी की दूरी राफ्टिंग के जरिए पूरी की थी। वर्ष 2021 में सुहासिनी 917 किलोमीटर लंबे ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान में शामिल हुई थीं और गेलिंग, अरुणाचल प्रदेश से असम के असमरलगा तक रिवर राफ्टिंग की थी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें