spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदो नवंबर को गंगोत्री धाम और भाई दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री...

दो नवंबर को गंगोत्री धाम और भाई दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Utterkashi Char Dham Yatra : गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में अन्नकूट पर्व के अवसर पर 2 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के दिन 3 नवंबर को बंद किए जाएंगे। बता दें, परंपरा के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने के मुहूर्त शारदीय नवरात्र के अवसर पर तय किए जाते हैं।

दोनों धामों के तीर्थ पुरोहितों ने की कपाट बंद की घोषणा 

शुक्रवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने दोनों धामों के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की। गंगोत्री धाम में भगवती गंगा के कपाट 2 नवंबर को दोपहर 12:14 बजे बंद होंगे। मां भगवती गंगा की डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि में भगवती मंदिर मारकंडेय में विश्राम करेगी और 3 नवंबर को मुखवा गांव में शीतकालीन प्रवास के लिए विराजमान हो जाएगी।

मंदिर समिति के सचिव ने दी जानकारी  

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, परंपरा अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन तय किया जाता है। इस वर्ष, मां गंगा की डोली 3 नवंबर को अपने मायके मुखवा में छह महीने के शीतकालीन प्रवास के लिए पहुंचेगी। बता दें, इस मौके पर मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Dehradun News : जल जीवन मिशन के कार्यों से असंतुष्ट DM ने लगाई कड़ी फटकार

3 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट 

यमुनोत्री धाम के कपाट भी परंपरानुसार दशहरे के दिन तय किए गए मुहूर्त के अनुसार 3 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के रावल आशीष उनियाल ने बताया कि, 3 नवंबर को सोमेश्वर देवता की डोली के साथ मां यमुना की डोली खरसाली गांव के लिए रवाना होगी, जहां शीतकालीन प्रवास होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें